रूस ने यूक्रेन पर ईस्टर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया

Ads

रूस ने यूक्रेन पर ईस्टर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 05:34 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 05:34 PM IST

मॉस्को, 12 अप्रैल (भाषा) रूस ने यूक्रेन पर रूसी सेना के ठिकानों को निशाना बनाकर 32 घंटे के ईस्टर युद्धविराम का उल्लंघन करने का रविवार को आरोप लगाया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि युद्धविराम के शुरुआती 16 घंटों के दौरान यूक्रेनी सेना द्वारा युद्धविराम के दो हजार मामले सामने आए।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मैक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईस्टर के अवसर पर युद्धविराम की घोषणा होने के बावजूद, यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने कल रात पोक्रोव्स्कोये क्षेत्र से रूसी सैनिकों के ठिकानों पर तीन बार हमला किया।

पोस्ट में कहा गया है कि शनिवार रात को हुए युद्धविराम उल्लंघन में गाई और देनेप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के ओत्रादनोये इलाकों को दो बार निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा कि सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘11 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार चार बजे से 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे के बीच यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा कुल 1,971 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया गया।

यूक्रेन के समाचार पोर्टल ‘यूएनआईएएन डॉट नेट’ ने भी रूसी सेना द्वारा युद्धविराम के कई उल्लंघनों की सूचना दी, जिसमें सूमी क्षेत्र में एक एम्बुलेंस पर हमला भी शामिल है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार देर रात ईस्टर युद्धविराम का आदेश दिया। उन्होंने रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वैलेरी गेरासिमोव को पूर्वी यूक्रेन से लगे 1,300 किलोमीटर लंबे मोर्चे पर शनिवार शाम चार बजे से गोलीबारी रोकने का निर्देश दिया।

भाषा आशीष सुभाष

सुभाष