अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की संभावनाओं को झटका, सीनेट में पारित नहीं हुए दो बिल

Ads

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की संभावनाओं को झटका, सीनेट में पारित नहीं हुए दो बिल

  •  
  • Publish Date - January 25, 2019 / 09:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

वाशिंगटन। अमेरिका में जारी ऐतिहासिक शटडाउन फिलहाल खत्म होने की बजाय और लंबा खिंच सकता है। शटडाउन को खत्म करने से जुड़े दो अहम बिलों को अमेरिकी सीनेट ने खारिज कर दिया है। इन बिलों के खारिज होने के साथ ही सरकारी एजेंसियों के लिए जारी शटडाउन के खत्म होने की संभावनाओं पर भी फिलहाल विराम लग गया है।

दरअसल अमेरिकी सीनेट में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी दल डेमोक्रेटिक की ओर से एक-एक बिल पेश किया गया। इन बिलों के पारित होने पर शटडाउन खत्म होने की ओर कदम बढ़ने लेकिन दोनों पार्टियों की ओर से पेश किए गए बिल को पास होने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के बिल को 50-47 वोट मिले। जबकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल को 52-44 वोट मिले। दोनों ही बिल को बहुमत से कम वोट मिले और दोनों बिल सीनेट में खारिज हो गए।

यह भी पढ़ें : सवर्ण गरीबों को आरक्षण के खिलाफ जनहित याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस 

गौरतलब है कि यह शटडाउन अमेरिकी राजनीति के इतिहास का यह सबसे लंबा शटडाउन है। अमेरिका में 22 दिसंबर, 2018 को शटडाउन की घोषणा की गई थी और यह अब भी जारी है। शटडाउन के कारण देश के 800,000 कर्मी एक माह से बिना सैलरी के काम कर रहे हैं।