स्पेन में क्रूज जहाज के यात्री में हंटा वायरस का नया मामला, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हुई

Ads

स्पेन में क्रूज जहाज के यात्री में हंटा वायरस का नया मामला, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हुई

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 07:30 PM IST

द हेग, 12 मई (एपी) हंटा वायरस की वजह से सुर्खियों में आए क्रूज जहाज से निकाले गए स्पेन के एक यात्री के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह घोषणा की।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, अब तक 11 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें क्रूज़ के तीन ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनकी मौत हो गई।

हंटा वायरस से संक्रमित यह यात्री मैड्रिड के एक सैन्य अस्पताल में 13 अन्य स्पेनिश नागरिकों के साथ पृथकवास में था। इन सभी 13 लोगों की वायरस जांच रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आई ।

सभी यात्रियों और चालक दल के कई सदस्यों को सुरक्षित उतार लिये जाने के बाद, एमवी होंडियस जहाज अब नीदरलैंड वापस लौट रहा है, जहां इसकी सफाई की जाएगी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने मैड्रिड में कहा कि तीन मृत लोगों समेत 11 पुष्ट मामलों में से सभी ‘एमवी होंडियस क्रूज’ जहाज के यात्री या चालक दल के सदस्य हैं। कुल 11 मामलों में से नौ की पुष्टि ‘एंडीज वायरस’ के रूप में हुई है।

इस बीच, नीदरलैंड के एक अस्पताल में हंटा वायरस के एक मरीज का इलाज चल रहा है। इसी अस्पताल में 12 कर्मचारियों को पृथकवास में रहने के लिए कहा गया है।

प्रभावित जहाज से निकाली गई एक फ्रांसीसी महिला पेरिस के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई में है।

हालांकि हंटा वायरस का कोई इलाज या टीका नहीं है, लेकिन डब्ल्यूएचओ का कहना है कि शुरुआती पहचान और उपचार से मरीज के जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है।

एपी राजकुमार अविनाश

अविनाश