कोलंबो। अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार देर रात तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें : गंगाजी की धारा निकालने की बात कहकर ‘भोपा स्वामी’ लगा गया चूना, 12 लाख लुटाने के बाद अब लोग कर रहे हंगामा
देश के शिक्षा मंत्री एवं सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने संवाददाताओं से कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया।
यह भी पढ़ें : BJP की पिच पर कांग्रेस! PCC चीफ ने दिए रामनवमी और हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन के निर्देश
बहरहाल, राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
यह भी पढ़ें : पत्नी को मनाकर वापस लाने ससुराल पहुंचा था पति, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
कर्फ्यू के बावजूद शाम को व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात एक विशेष गजट अधिसूचना जारी कर श्रीलंका में एक अप्रैल से तत्काल प्रभाव से आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी। सरकार ने शनिवार शाम छह बजे से सोमवार (चार अप्रैल) सुबह छह बजे तक 36 घंटे का कर्फ्यू भी लगा दिया।
यह भी पढ़ें : IPL शुरू होते ही क्रिकेट के मैदान में बरसने लगे पैसे, IBC24 के खुलासे के बाद Police ने प्रदेश में चलाया अभियान