पाकिस्तान में कबायली नेता के वाहन पर आतंकवादी हमला, तीन बच्चों की मौत

Ads

पाकिस्तान में कबायली नेता के वाहन पर आतंकवादी हमला, तीन बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 06:23 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 06:23 PM IST

पेशावर, 27 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कबीले के बुजुर्ग नेता के वाहन पर घात लगाकर किए गए आतंकवादी हमले में कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह हमला बृहस्पतिवार को दक्षिण वजीरिस्तान जिले के मुख्यालय वाना में हुआ, जब बंदूकधारियों ने कबीले के बुजुर्ग नेता मलिक सरदार वजीर के वाहन पर गोलीबारी कर दी जिसमें उनके परिवार के छह बच्चे सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, वजीर के परिवार के तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

भाषा तान्या संतोष

संतोष