भूतों के गेटअप में रात के वक्त सड़कों पर घूम रही थी युवती, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Ads

भूतों के गेटअप में रात के वक्त सड़कों पर घूम रही थी युवती, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

  •  
  • Publish Date - October 23, 2021 / 11:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

Girl in the getup of ghosts mixico : मेक्सिको सिटी। पड़ोसियों को डराने की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, महिला डरावना मेकअप कर सफेद रंग की ड्रेस में रात के वक्त सड़क पर घूम रही थी, उसे इस रूप में देखकर एक शख्स इतना डर गया कि महिला पर गोलियों की बरसात कर दी। यह घटना मेक्सिको के नौकलपन डी जुआरेज में हुई, पुलिस ने मृतका की पहचान उजागर नहीं की है।

ये भी पढ़ेंः ग्रेनाडा के आखिरी क्षणों के गोल से ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचने से चूका ओसासुना

’द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाली महिला की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, उसने लैटिन अमेरिका की ’स्ं स्सवतवदं’ की तरह खुद को तैयार किया था, कहा जाता है कि स्ं स्सवतवदं एक भूत थी, जो अपने बच्चे की याद में सड़कों पर रोते हुए घूमा करती थी। मृतक महिला बिल्कुल इसी अंदाज में रात के वक्त घूम रही थी, आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया है।

ये भी पढ़ेंः सीरिया में ड्रोन हमले में अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मारा गया : अमेरिकी सेना

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि महिला बेहद डरावने गेट-अप में थी. वो रोते हुए ’ओ मेरे बच्चे’ चिल्ला रही थी. उसे देखकर एक शख्स इतना डर गया कि गोलियों की बौछार कर दी, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मृतका की पहचान उजागर नहीं की है और न ही इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ेंःबांदा में ट्रक की टक्कर लगने से महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त  cu
पुलिस का कहना है कि 15 अक्टूबर की इस घटना की जांच हो रही है, फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. बता दें कि मेक्सिको में 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे मनाने की तैयारी चल रही है, इस मौके पर लोगों का आत्माओं और भूतों की तरह पूरा मेकअप किया जाता है, वो खुद ऐसे तैयार होते हैं कि लोग उन्हें देखकर डर जाएं।