रूसी कोरोना वैक्सीन का सच आया सामने, 38 लोगों पर हुआ टेस्ट, राष्ट्रपति की बेटी को हुई ये परेशानी

Ads

रूसी कोरोना वैक्सीन का सच आया सामने, 38 लोगों पर हुआ टेस्ट, राष्ट्रपति की बेटी को हुई ये परेशानी

  •  
  • Publish Date - August 12, 2020 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया है। 11 अगस्त को कोरोना वैक्सीन का पंजीयन भी करा लिया। इस बीच सामने आई एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। जिसमें बताया गया कि रूसी कोरोना वैक्सीन सिर्फ 38 लोगों पर टेस्ट हुआ। वहीं कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद उनकी बेटी को भी कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है।

Read More News: दिल्ली में कोरोना को हराने वाली आशा वर्करों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR, आगे हड़ताल करने की दी चेतावनी

Fontanka न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूस की कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट के तौर पर दर्द, स्वेलिंग, हाई फीवर की तकलीफ देखने को मिली है। वहीं, कमजोरी महसूस करना, एनर्जी की कमी, भूख नहीं लगना, सिर दर्द, डायरिया, नाक बंद होना, गला खराब होना और नाक बहने जैसी शिकायतें भी रिपोर्ट की गई हैं।

Read More News: ‘मोदी है तो मुमकिन है’, राहुल गांधी ने ट्वीट कर शेयर किया पोस्ट.. देखिए

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ 42 दिन के रिसर्च के बाद वैक्सीन को मंजूरी दे दी। इस दौरान सिर्फ 38 लोगों पर जांच हुआ। जिसके बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि वैक्सीन सभी जरूरी टेस्ट में पास हो गई हैं।

Read More News: यहां पाया जाता है ‘भौंकने वाला हिरण’, बाघ दर्शन के लिए पूरी दुनिया के पर्यटकों को करता है आकर्षित

पुतिन ने कहा था कि वैक्सीन लगाने के बाद उनकी बेटी को सिर्फ कुछ देर के लिए बुखार हुआ, लेकिन Fontanka न्यूज एजेंसी का कहना है कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट के तौर पर कई तरह की दिक्कतें होती हैं। ये दिक्कतें व्यक्ति के शरीर में दोहराती भी हैं और कई बार लंबे समय तक रहती हैं।

दूसरी ओर वैक्सीन के पंजीयन के लिए जो कागजात दिए गए थे, उनमें लिखा था कि महामारी पर वैक्सीन के प्रभाव को लेकर कोई भी क्लिनिकल स्टडी नहीं हुई है। हालांकि, पुतिन ने दावा किया है कि वैक्सीन सभी जरूरी टेस्ट में पास हो गई हैं।

Read More News: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में हुई चोरी, सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर हुए फरार, केस दर्ज