पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों के साथ किया ऐसा काम, सुनकर रह जाएंगे दंग

Ads

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों का अपहरण

  •  
  • Publish Date - October 19, 2022 / 11:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

कराची, 19 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया। इसके बाद इन लड़कियों की मां ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

अपहृत लड़कियों की मां ने दावा किया कि घटना सुक्कुर के पास सलाह पट इलाके में पिछले सप्ताह हुई, जब वह अपनी बेटियों के साथ घर लौट रही थीं।

उन्होंने बताया कि तीन पुरुषों ने 17 और 18 साल की उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया और जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी वार किया।

पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने के बाद बुधवार को इन लड़कियों की मां ने प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ शिकायत की, जिन्होंने मेरी बेटियों का अपहरण किया था, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। मैं अदालत से मामले में दखल देने और मेरी बेटियों को वापस लाने की अपील करती हूं।’’