अमेरिकी सांसदों ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली पर चीन के प्रस्तावित प्रतिबंधों की निंदा की

Ads

अमेरिकी सांसदों ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली पर चीन के प्रस्तावित प्रतिबंधों की निंदा की

  •  
  • Publish Date - March 9, 2021 / 04:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ मार्च (भाषा) भारतीय अमेरिकी सांसद एमी बेरा के नेतृत्व में दोनों दलों के प्रभावशाली सांसदों के समूह ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली पर चीन के प्रस्तावित नए प्रतिबंधों को लेकर सोमवार को चिंता जताई।

प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्यों के एक समूह ने कहा, ‘‘बीजिंग ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली में जिन बदलावों की घोषणा की है, हम उन्हें लेकर चिंतित हैं। ये बदलाव हांगकांगवासियों की स्वायत्तता, उनकी मौलिक आजादी और उनके मानवाधिकारों पर चीन के शिंकजा कसने के कदमों को आगे बढ़ाएंगे।’’

इस मामले पर चीन की निंदा करने वाले समूह का नेतृत्व प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति की एशिया उपसमिति के अध्यक्ष बेरा ने किया। एड मार्के, मिट रोमनी, जेफ मार्के, जेम्स मैक्गवर्न और मार्को रुबियो जैसे सांसद भी इस समूह का हिस्सा थे।

चीन सरकार ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए नेशनल पीपल्स कांग्रेस में 11 मार्च को मतदान कराने का फैसला किया है, जिसके मद्देनजर यह बयान जारी किया गया है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि