दुबई, पांच मई (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा है कि वह ईरान की ओर से किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमले का प्रभावी रूप से जवाब दे रहा है।
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार देर रात ‘एक्स’ पर पोस्ट में हमले की जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी के कुछ हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने से संबंधित हैं।
इससे पहले यूएई ने कहा था कि सोमवार को ईरान ने उस पर हमला किया, क्योंकि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में कदम बढ़ाया था।
एपी आशीष माधव
माधव