यूक्रेन, नौ अन्य देशों ने बैलिस्टिक मिसाइल से यूरोप की सुरक्षा के लिए गठबंधन की घोषणा की

Ads

यूक्रेन, नौ अन्य देशों ने बैलिस्टिक मिसाइल से यूरोप की सुरक्षा के लिए गठबंधन की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 09:11 PM IST

पेरिस, 13 जुलाई (एपी) यूक्रेन और नौ अन्य देशों ने बैलिस्टिक मिसाइल से यूरोप की सुरक्षा के लिए एक गठबंधन बनाने की सोमवार को घोषणा की। इस पहल में रूस के खिलाफ युद्ध से मिले यूक्रेन के अनुभव का लाभ उठाया जाएगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ पेरिस में हुई वार्ता के दौरान इन 10 देशों ने इस समझौते की घोषणा की।

इन देशों ने एक बयान में कहा, ‘हमारा लक्ष्य यूरोप के लिए एक साझा बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता विकसित करना है।’

एपी अमित दिलीप

दिलीप