ukraine russia war: ह​थियार छोड़ भाग रहे रूसी सैनिक! अपने ही विमानों पर कर रहे हमला, खुफिया प्रमुख का बड़ा दावा

Ads

यूक्रेन में चल रही जंग के बीच ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख सर जर्मी फ्लेमिंग ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि रूस की सेना में भगदड़ मची हुई है और सैनिक अपने हथियारों को छोड़कर सैन्‍य कमांडरों के आदेश को नहीं मान रहे हैं। ukraine russia war: Russian soldiers fleeing leaving, attacking their own planes

  •  
  • Publish Date - March 31, 2022 / 11:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

ukraine russia war

मास्‍को: ukraine russia war: यूक्रेन में चल रही जंग के बीच ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख सर जर्मी फ्लेमिंग ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि रूस की सेना में भगदड़ मची हुई है और सैनिक अपने हथियारों को छोड़कर सैन्‍य कमांडरों के आदेश को नहीं मान रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन की जंग में बड़े पैमाने पर रूसी सैनिक मारे गए हैं और यही वजह है कि पुतिन की सेना में अफरातफरी का माहौल है। यही नहीं रूसी सैनिकों ने हड़बड़ी में अपने ही व‍िमान को मार गिराया है।

<<*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>

ukraine russia war: ब्रिटिश खुफिया प्रमुख ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर फतह करने को लेकर भारी गलती की। हालत यह है कि रूसी सैनिक हथियार छोड़कर भाग रहे हैं। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें रूसी सैनिकों की ओर से शिकायत किया जा रहा था कि उनकी पुरानी राइफलें काम नहीं कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि रूस के कमांड और कंट्रोल अफरातफरी में अपने ही विमान को मार गिरा रहे हैं।

read more: आज पैन-आधार लिंक नहीं कराया तो लगेगा 500 रुपए का जुर्माना, बिना इंटरनेट भी हो सकता है ये काम.. देखें पूरी प्रक्रिया

‘पुतिन झूठ बोल रहे’

सर जर्मी ने कहा ने कहा कि यूक्रेन की सेना की ओर से रूसी सैनिकों को जोरदार प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन के सैनिकों ने रणनीतिक रूप से अहम पूर्वोत्‍तर के शहर ट्रोस्‍टयनेट्स पर फिर से कब्‍जा कर लिया है। रूसी सैनिक वहां से भाग रहे हैं और अपनी वर्दी तक छोड़ दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पुतिन के जनरल इस भारी नुकसान को छिपाने में लगे हुए हैं। ब्रिटिश जासूसों ने कई ऐसे फोन कॉल और मैसेज ट्रैक किए हैं जिसमें विद्रोह का भी जिक्र किया जा रहा है।

आस्‍ट्रेलिया में दिए अपने भाषण में सर जर्मी ने कहा कि हम जानते हैं कि पुतिन का अभियान कई समस्‍याओं से जूझ रहा है जिसमें कम मनोबल, सामानों की आपूर्ति और बड़े पैमाने पर रूसी सैनिकों की मौत शामिल है। उन्‍होंने कहा कि पुतिन अपने लोगों से झूठ बोल रहे हैं ताकि सैन्‍य अक्षमता को छिपाया जा सके।

read more: Russia-Ukraine War : जंग के बीच रूस में अचानक क्यों बढ़ी कंडोम की बिक्री? 170 फीसदी की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज

IBC24 Food से मुफ्ते में जुड़ने के लिए  Click करें- IBC24 Food Channel