यूक्रेन ने क्रीमिया की ईंधन आपूर्ति को निशाना बनाया, प्रायद्वीप में ईंधन संकट पैदा हुआ
यूक्रेन ने क्रीमिया की ईंधन आपूर्ति को निशाना बनाया, प्रायद्वीप में ईंधन संकट पैदा हुआ
कीव, 12 जून (एपी) यूक्रेन ने क्रीमिया में ड्रोन हमलों के जरिए कई रिफाइनरी, तेल डिपो और पाइपलाइन को निशाना बनाया है जिससे रूस के कब्जे वाले इस प्रायद्वीप में ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है और गैस स्टेशनों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
यूक्रेन ने रिफाइनरी, तेल डिपो और पाइपलाइन पर ड्रोन हमले करने के साथ ही रूस से क्रीमिया तक जाने वाले जमीनी रास्ते पर टैंकर ट्रकों को भी निशाना बनाया जिससे उनमें आग लग गई।
‘क्रेमलिन’ (रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ चार साल से जारी जंग जीत रहा है लेकिन यूक्रेन का यह हमला रूस के इस दावे के लिए एक झटका माना जा रहा है। कीव की सेनाओं ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में ईंधन आपूर्ति को निशाना बनाया है जिससे काला सागर के इस प्रायद्वीप में ईंधन का सबसे गंभीर संकट पैदा हो गया है। रूस का क्रीमिया पर 2014 से कब्जा है।
लगातार हो रहे हमले यूक्रेन के ड्रोन हमलों की बढ़ती तीव्रता और क्षमता को दिखाते हैं।
रूस में शुक्रवार को ‘रूस दिवस’ की राष्ट्रीय छुट्टी होगी जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश आरंभ हो जाएगा। ऐसे में पर्यटन पर निर्भर इस इलाके (जिसमें समुद्र तट और रिसॉर्ट्स हैं) में गैस की कमी से और दिक्कतें आने की आशंका है।
‘क्रेमलिन’ ने ईंधन की गंभीर समस्या की बात स्वीकार की है और इस मुद्दे को जल्द हल करने का वादा किया है।
एपी
सुरभि सिम्मी
सिम्मी

Facebook


