संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक प्रकट किया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक प्रकट किया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक प्रकट किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 9, 2021 3:19 pm IST

संयुक्त राष्ट्र, नौ अप्रैल (भाषा) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक प्रकट किया।

फिलिप 99 वर्ष के थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘महासचिव ने ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक जताया है। महासचिव ने ब्रिटेन के लोगों और महारानी से अपनी संवेदना प्रकट की है।’’

गुतारेस ने कहा कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप ने महारानी को 60 साल तक उनके दायित्वों के निर्वहन में मदद की।

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने मानवता की बेहतरी के लिए ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में