संयुक्त राष्ट्र, आठ अप्रैल (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि नागरिकों के जीवन की रक्षा और मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए संघर्ष का अंत अत्यंत आवश्यक है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि गुतारेस ने ‘‘अमेरिका और ईरान द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का स्वागत किया है।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पश्चिम एशिया में संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने और क्षेत्र में स्थायी और व्यापक शांति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए युद्धविराम की शर्तों का पालन करने का आह्वान किया है।’’
गुतारेस ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की जान बचाने और मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए युद्ध का अंत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युद्धविराम में सहयोग देने के लिए पाकिस्तान और अन्य देशों के प्रयासों की सराहना भी की।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के निजी दूत जीन अर्नोल्ट स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में मौजूद हैं।
अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। इसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए खोलना भी शामिल है।
भाषा आशीष माधव
माधव