अमेरिकी नौसेना ने भारत की पूर्वानुमति के बिना भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन अभियान शुरू किया, अंतरराष्ट्रीय कानून का दिया हवाला

Ads

अमेरिकी नौसेना ने भारत की पूर्वानुमति के बिना भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन अभियान शुरू किया, अंतरराष्ट्रीय कानून का दिया हवाला

  •  
  • Publish Date - April 9, 2021 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

वाशिंगटन, नौ अप्रैल (भाषा) । अमेरिकी नौसेना ने भारत की पूर्वानुमति के बिना बुधवार को लक्षद्वीप द्वीप समूह के निकट भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू कर दिया।
Read More: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, निर्देश जारी

अमेरिकी नौसेना की सातवीं फ्लीट के कमांडर की ओर से जारी बायन में कहा गया है कि मिसाइल नाशक यूएसएस जॉन पॉल जोन्स के जरिये सात अप्रैल को यह अभियान शुरू किया गया।

बयान में कहा गया है, ”सात अप्रैल, 2021 को यूएसएस जॉन पॉल जोन्स (डीडीजी 53) ने भारत की अनुमति के बिना, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र लक्षद्वीप द्वीपसमूह के पश्चिम से लगभग 130 समुद्री मील दूर नौपरिवहन अधिकार एवं स्वतंत्रता अभियान शुरू किया।”

Read More: जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई बगैर किसी शर्त के हुई : विकास उपाध्याय, कहा- भूपेश सरकार के रणनीति का यह एक बेहतर हिस्सा था

भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र या उपमहाद्वीपीय इलाके में सैन्य अभ्यास या अभियान के लिये उससे पूर्वानुमति लेनी होती है।

बयान में दावा किया गया है कि यह अभियान अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप शुरू किया गया है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 94 कोरोना मरीजों की मौत, 10652 नए संक्रमितों की पुष्टि

बयान के अनुसार, ”नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान के तहत भारत के अत्यधिक समुद्री दावों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता कानूनों के जरिये चुनौती देकर समुद्र के कानून संगत इस्तेमाल का अधिकार और स्वतंत्रता है।