अमेरिका यूक्रेन को 2.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता उपलब्ध कराएगा

Ads

अमेरिका यूक्रेन को 2.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता उपलब्ध कराएगा

  •  
  • Publish Date - January 6, 2023 / 12:28 AM IST,
    Updated On - January 6, 2023 / 12:28 AM IST

वाशिंगटन, पांच जनवरी (एपी) अमेरिका एक नये भारी-भरकम पैकेज के तहत यूक्रेन को कई दर्जन लड़ाकू टैंकों समेत 2.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता उपलब्ध कराएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि सैन्य सहायता के तहत अमेरिका पहली बार यूक्रेन को ‘ब्रैडले लड़ाकू टैंक’ देगा।

इस बाबत शुक्रवार को आधिकारिेक घोषणा होने की उम्मीद है।

यह सहायता अब तक अमेरिका द्वारा यूक्रेन को उपलब्ध कराई गई सबसे भारी-भरकम सैन्य सहायता है।

माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य यूक्रेन के बलों को रूस के साथ जारी युद्ध में मजबूती देना है।

एपी शफीक वैभव

वैभव