वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर उसके उस संवर्द्धित यूरेनियम को ‘‘खोदकर निकालने’’ का काम करेगा, जो पिछले साल गर्मियों में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के दौरान जमीन में दब गया था।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘‘यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जायेगा’’ और जून में हुए हमलों के बाद से इस सामग्री को छुआ तक नहीं गया है।
हालांकि ईरान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि यदि अमेरिका ईरान के साथ समझौता कर लेता है तो वह जमीन में दबी इस सामग्री को निकाल लेगा और इसके एक बड़ा अभियान होने की उम्मीद है।
ट्रंप ने कहा, ‘‘हम ईरान के साथ शुल्क (टैरिफ) और प्रतिबंधों में राहत के बारे में बातचीत कर रहे हैं।’’
एपी देवेंद्र माधव
माधव