डब्ल्यूएचओ की टीम ने वुहान में प्रबंधकों, निवासियों से मुलाकात की

Ads

डब्ल्यूएचओ की टीम ने वुहान में प्रबंधकों, निवासियों से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

वुहान (चीन), चार फरवरी (एपी) कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन के वुहान शहर पहुंची विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने कहा है कि चीनी पक्ष जांच में अच्छी तरह सहयोग कर रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा से तत्काल परिणामों की उम्मीद नहीं है।

टीम ने बृहस्पतिवार को वुहान के हानयांग जिले में जियांगक्सींयुआन सामुदायिक प्रशासनिक केंद्र में प्रबंधकों और निवासियों से दो घंटे तक मुलाकात की।

डब्ल्यूएचओ की टीम में 10 देशों के विशेषज्ञ शामिल हैं जिन्होंने अस्पतालों, अनुसंधान संस्थानों और बीमारी फैलने का कारण बताए जा रहे बाजार का दौरा किया है।

प्राणि विज्ञानी तथा टीम के सदस्य पीटर डेसजेक ने बुधवार को वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान के उपनिदेशक शी जेंगली समेत प्रमुख कर्मियों के साथ हुई मुलाकातों की सराहना की।

जेंगली साल 2003 में चीन में फैले ‘सार्स’ की उत्पत्ति का पता लगाने के लिये डेसजेक के साथ काम कर चुके हैं।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश