कोविड-19 टीके का परीक्षण रूकने से ज्यादा चिंतित नहीं है विश्व स्वास्थ्य संगठन :वैज्ञानिक

Ads

कोविड-19 टीके का परीक्षण रूकने से ज्यादा चिंतित नहीं है विश्व स्वास्थ्य संगठन :वैज्ञानिक

  •  
  • Publish Date - September 10, 2020 / 07:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

लंदन, 10 सितंबर (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी ऐस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का परीक्षण रूकने से एजेंसी बहुत चिंतित नहीं है।

डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने ऑक्सफोर्ड के क्लीनिकल परीक्षण में आयी रूकावट को दुनिया के लिए यह समझने का अवसर बताया कि ‘‘अनुसंधान में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।’’

पढ़ें- भिलाई करेगा इंदौर के कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई, संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ बढ़ी .

उनका कहना है कि मनुष्यों पर अभी तक हुए परीक्षण के आंकड़े काफी अच्छे हैं और उनमें कुछ देर के लिए इस रोग से लड़ने की क्षमता विकसित हो रही है।

उनका कहना है कि टीका लोगों को रोग से बचाने में सक्षम है या नहीं यह तय करने के लिए हजारों-लाखों लोगों पर परीक्षण करने की जरुरत है।

पढ़ें- एम्स में तैयार होगा 100 बिस्तरों का आईसीयू, शहर के …

स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘हो सकता है कि साल के अंत तक कुछ परिणाम निकले, या फिर अगले साल आए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें परिणाम पाने के लिए थोड़ा धीरज धरना होगा।’’

पढ़ें- शिक्षक को प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला का निर्देश, कह…