पुलिस विभाग में 29,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

पुलिस विभाग में 29,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

पुलिस विभाग में 29,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स
Modified Date: November 29, 2022 / 09:22 am IST
Published Date: August 10, 2019 7:35 am IST

नई दिल्ली,। Bihar Police Recruitment 2019: बिहार के पुलिस महकमे में बंपर नौकरी निकली है। यहां दारोगा और सिपाही के 29 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। राज्य सरकार ने इसके लिए सहमति दे दी। पुलिस अवर निरीक्षक के 4586, सिपाही के 22655 और चालक सिपाही के 2039 पद रिक्त हैं। पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारी में जुट गया है। अब अगर आप भी पुलिस में जाने का सपना देखते हैं, तो आप भी जुट जाइए। हालांकि परीक्षा में शामिल होने से पहले इसका पैटर्न जानना बहुत जरूरी है। इसके लिए तैयारी करना भी बहुत जरूरी है। हम आपको बताते हैं कैसे करें तैयारी…

ये भी पढ़ें: आईपीएस विजय कुमार जम्मू कश्मीर में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका, विरप्पन को किया था 

एग्जाम पैटर्न

अभी तक विभाग द्वारा कोई भी ऐसा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिसमें एग्जान पैटर्न की घोषणा की गई हो। हालांकि, जब तक नोटिफिकेशन नहीं आ जाता है, हम पुराने पैटर्न को फॉलो कर सकते हैं। बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही की भर्ती के लिए दो चरण में परीक्षा होती है।

1.लिखित परीक्षा

 

2. मेडिकल और फिटनेस टेस्ट

 

लिखित परीक्षा मुख्य रूप से 100 नंबर के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पेपर दो पार्ट में होता है। पहले पार्ट में Hindi, English, General Knowledge और Current Affairs से सवाल पूछे जाते हैं। जो मुख्य रूप से 12वीं की परीक्षा के स्तर के होते हैं। वहीं दूसरे पार्ट में Math, Physics, Chemistry, Zoology, History, Geography, Political Science और Economy से सवाल पूछे जाते हैं।

read more : अगर आप भी होटल में करते हैं भोजन, तो हो जाइये सावधान! इस होटल में बड़ी कार्रवाई, जानिए

ऐसे करें तैयारी

पुलिस भर्ती की तैयारी को दो भागों में बांटकर करना चाहिए। पहले भाग में लिखित परीक्षा के लिए और दूसरे भाग में फिजिकल टेस्ट के लिए।

 

लिखित परीक्षा- लिखित परीक्षा के लिए आपको रोज अखबार पढ़ना चाहिए। इसके अलावा आपको समसामयिक से जुड़े प्रतियोगी परीक्षाओं वाली मैगजीन भी पढ़नी चाहिए। विषय अध्यन के लिए आपको बाजार में कुछ किताबें भी मिल जाएंगी। पंचवर्षीय योजना, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान का बेसिक जरूर पढ़ना चाहिए। भाषा की परीक्षा के लिए व्याकरण का अध्ययन करें। खास बात है कि सवाल 12वीं कक्षा के स्तर के ही आते हैं।

read more : करीब 3 क्विंटल मिलावटी मसाला जब्त, सल्फर जैसे हानिकारक केमिकल का होता है उपयोग

फिजिकल टेस्ट- लिखित परीक्षा जितना ही जरूरी है फिजिकल टेस्ट। इसके लिए आपको सुबह उठकर दौड़ने की प्रैक्टिस शुरू करनी होगी। ताकि आपकी  शारीरिक क्षमता में वृद्धि हो। इसके अलावा फिजिकल टेस्ट में सीने की नाम भी होती है। ऐसे में आपको अपने सांसों को मजबूत करने के लिए कसरत करनी चाहिए। इसके अलावा लॉन्ग जंप, हाई जंप और शॉट पुट की भी प्रैक्टिस करें।

read more : बीजेपी सदस्यता अभियान पर मुख्यमंत्री ने कहा- बीजेपी से लोगों का मोह हो रहा है भंग, जानिए

 

  • पुलिस वर्दी से प्यार करने वाले और देश की सुरक्षा करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के लिए जल्द ही भर्ती शुरू होने वाली है. ये भर्ती 29,000 से ज्यादा पदों पर होगी. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें.

  • भर्ती के लिए राज्य सरकार  से परमिशन मिल गई है. बिहार पुलिस विभाग अब भर्ती की तैयारियों में जुट गई है.

     


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.