CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित पर नहीं जारी किया कोई ‘मेरिट लिस्ट’.. जाने क्या है इसके पीछे की असल वजह

CBSE Board 12th Result 2026 Merit List: सीबीएसई 12वीं परिणाम घोषित, बोर्ड ने प्रतिस्पर्धा कम करने के लिए इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की।

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित पर नहीं जारी किया कोई ‘मेरिट लिस्ट’.. जाने क्या है इसके पीछे की असल वजह

CBSE Board 12th Result 2026 Merit List || AI Generated File

Modified Date: May 13, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: May 13, 2026 2:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परिणाम जारी कर मेरिट लिस्ट नहीं प्रकाशित की। हैं।
  • इस वर्ष 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल घोषित हुए।
  • छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी परिणाम देख सकते

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने पिछले बार की तरह इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है। (CBSE Board 12th Result 2026) बोर्ड का कहना है कि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, बोर्ड उन छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट देगा जो अपने विषयों में सबसे अधिक अंक लाने वाले शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों में शामिल होंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जारी हुए परिणाम, 85.20% छात्र उत्तीर्ण

बता दें कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं बोर्ड परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पोर्टल और उमंग ऐप पर भी जाकर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। (CBSE Board 12th Result 2026) सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 88.86 फीसदी और लड़कों का 82.13 फीसदी दर्ज किया गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 17,113 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

कैसे चेक करें अपने परिणाम?

सीबीएसई 12वीं बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद ‘सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा XII) परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट सुरक्षित निकाल कर रख लें।

बता दें कि इस वर्ष सीबीएसई की ओर से 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, कंपार्टमेंट वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को केवल एक दिन आयोजित की जाएगी। (CBSE Board 12th Result 2026) इसके लिए एलओसी (उम्मीदवारों की सूची) जमा करने की प्रक्रिया 2 जून से ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown