बच्चों के उत्पीड़न से जुड़ी तस्वीरें और कंटेंट्स फेसबुक से डिलीट, बड़ी कार्रवाई

बच्चों के उत्पीड़न से जुड़ी तस्वीरें और कंटेंट्स फेसबुक से डिलीट, बड़ी कार्रवाई

बच्चों के उत्पीड़न से जुड़ी तस्वीरें और कंटेंट्स फेसबुक से डिलीट, बड़ी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 02:24 am IST
Published Date: October 26, 2018 11:03 am IST

नई दिल्ली। फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म से बाल उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाले खातों, तस्वीरों के साथ कंटेट को हटाने की कार्रवाई में जुटा है। पिछले तीन माह में फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म से करीब 87 लाख विवादित तस्वीरों को हटा दिया है। 

पढ़ें- खुदकुशी से पहले छात्र का वीडियो वायरल, नदी में कूदने से पहले मोबाइल पर की थी परिजनों से बात

यूजर्स की शिकायत के बाद फेसबुक ने 99 फीसदी से ज्यादा तस्वीरों को शिकायत करने से पहले ही हटा लिया गया है। फेसबुक का ‘कम्यूनिटी गाइडलाइन’ दुर्व्यवहार की संभावना से बचने के लिए बाल उत्पीड़न को प्रतिबंधित करता है, साथ ही यह नॉन सेक्सुअल कंटेट पर भी कार्रवाई करता है, जैसे कि बच्चे की नहाते हुए तस्वीरों को भी यह प्रतिबंधित करता है।

पढ़ें-  कारों से 26 लाख रूपए जब्त, कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी संघ लामबंद, मंडी बंद का ऐलान

फेसबुक के सुरक्षा के प्रमुख एंटीगोन डेविस ने एक बयान में कहा, “हम उन खातों को भी हटा देते हैं, जो इस तरह की चीजों को बढ़ावा देते हैं.” डेविस ने कहा कि फेसबुक के पास इसके अलावा विशेष प्रशिक्षित टीम भी है जो इस तरह के कंटेंट पर नजर रखती है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में