इंटेलिजेंस ब्यूरो करेगा 1054 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Ads

इंटेलिजेंस ब्यूरो करेगा 1054 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

  •  
  • Publish Date - October 20, 2018 / 11:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 05:16 AM IST

नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव के कुल 1054 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है और उम्मीदवारों को एक लोकल भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। जिसकी विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन पर जाकर देख सकते हैं।

पढ़ें- शराब के नशे में धुत दरोगा और महिला वकील ने रेस्टोरेंट में किया हंगामा, देखिए वीडियो

भर्ती में 27 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसमें एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। साथ ही यह फीस जनरल और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ही देनी होगी। वहीं एससी-एसटी, पूर्व कर्मचारियों और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा फीस का भुगतान नहीं करना होगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 13 नवंबर 2018

पढ़ें- दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा, रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन ने रौंदा, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

उम्मीदवारों को चयन तीन चरणों में किया जाएगा और सलेक्शन प्रक्रिया से जुड़ी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। आवेदन 20 अक्टूबर 2018 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2018 रखी गई है। 

 

वेब डेस्क, IBC24