ITBP करेगा 404 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन,सैलरी-21 से 69 हजार
ITBP करेगा 404 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन,सैलरी-21 से 69 हजार
नई दिल्ली। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कांस्टेबल (टेलीकॉम), कांस्टेबल (एनिमल ट्रांसपोर्ट),कांस्टेबल (स्पोर्ट्समैन) के 404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वर्ग के अनुसार पदों की संख्या आरक्षित है। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
कांस्टेबल (टेलीकॉम) भर्ती
इन पदों पर 218 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और 18 साल से 23 साल तक के उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास होना आवश्यक है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों की पे-स्केल 21700 रुपये से 69100 रुपये होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2018 है।
कांस्टेबल (एनिमल ट्रांसपोर्ट)
इन पदों के लिए 85 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और पे-स्केल 21700-69100 रुपये होगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना आवश्यक है और इसके लिए 18-25 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2018 है।
कांस्टेबल (स्पोर्ट्समैन)
इन पदों पर 101 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगाल और 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं चयनित उम्मीदवारों को 69100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2018 है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


