मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कई पदों पर करेगा भर्ती, जल्द करें आवेदन

Ads

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कई पदों पर करेगा भर्ती, जल्द करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - October 16, 2018 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 04:59 PM IST

मुंबई। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है और इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) पदों के लिए उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा।

29 अक्टूबर 2018 आवेदन करने की आखिरी तारीख है। भर्ती कुल 12 पदों के लिए किया जाएगा। जिसमें सिविल के 3, इलेक्ट्रिकल के 3, मैकेनिकल के 2 और एस एंड टी के 4 पद आरक्षित है।

भर्ती निकाले गए पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग या संबंधित फील्ड में डिप्लोमा किया होना आवश्यक है। वहीं इसकी विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.mmrcl.com/   पर नोटिफिकेशन में देख सकते है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपना आवेदन पत्र नागपुर स्थित कार्यालय में भेजना होगा। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 33 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24