पुलिस विभाग में जेल वॉर्डन और फायरमैन के 56,635 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Ads

पुलिस विभाग में जेल वॉर्डन और फायरमैन के 56,635 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - October 21, 2018 / 11:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 10:47 AM IST

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के 56,635 पदों पर भर्ती करने वाली है। कॉस्टेबल के 51216 पद, 3668 जेल वार्डर और 1669 फायरमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए आयु सीमा 20 से 22 साल रखी गई है, 12वीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।चयनीत उम्मीदवार को 21,700 से 69,100 रुपये सैलरी दी जाएगी। 

इस नई भर्ती में पहले की परीक्षाओं में योग्य उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। ऐसा फायदा उन को मिलेगा जिन्होंने पिछली भर्ती के दौरान भाग लिया था और वह योग्य उम्मीदवार थे।

आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू की जाएगी. उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  जल्द ही भर्ती संबंधित जानकारी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जारी कर दी जाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24