ट्रेक बाइक्स ने भारत में लॉन्च कीं प्रीमियम और सुपर प्रीमियम साइकल्स
ट्रेक बाइक्स ने भारत में लॉन्च कीं प्रीमियम और सुपर प्रीमियम साइकल्स
भारत में दिन प्रतिदिन सायकल की डिमांड बढ़ती जा रही है इसी को ध्यान में रख कर अमेरिका की बाइसकल निर्माता कंपनी, ट्रेक बाइक्स ने भारतीय बाजार में अपना कदम रख लिया है। कंपनी ने भारत में 34 बाइसकल मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इनमें सड़क, पहाड़ से लेकर हाइब्रिड कैटेगरीज़ तक ऐसी साइकल्स हैं जो प्रीमियम और सुपर प्रीमियम सेगमेंट में आती हैं।

ये साइकल्स दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नै और इंदौर में कंपनी की डीलरशिप्स पर अवेलेबल होंगी।

बताया जा रहा है कि इन साइकल्स की कीमत 20,000 रुपए से शुरू होकर 1.70 लाख रुपए तक होगी। ज्ञात हो कि ट्रेक बाइसकल्स की शुरुआत 1976 में हुई थी। और अब यह कंपनी दुनियाभर के 100 देशों में व्यापार कर रही है।
web team IBC24

Facebook


