लेखापाल के 5200 पदों पर होगी भर्ती, लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होगी प्रक्रिया

लेखापाल के 5200 पदों पर होगी भर्ती, लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होगी प्रक्रिया

लेखापाल के 5200 पदों पर होगी भर्ती, लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होगी प्रक्रिया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 5, 2020 11:29 am IST

लखनऊ, यूपी।  राज्य परिषद में लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लॉकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत शुरू करने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर संसय की स्थिति साफ हो गई है।

पढ़ें- ट्रैक पर आ गईं दुनिया की सबसे सुंदर महिला एथलीट, लॉकडाउन में नहीं क…

राजस्व परिषद में लेखपाल के कुल 30837 पद हैं। इसमें से 24000 पद भरे हुए हैं। शेष पद खाली हैं। लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। वजह, राजस्व परिषद लेखपालों की भर्ती करता रहा है। राज्य सरकार ने समूह ग तक के पदों पर भर्ती का अधिकार दे दिया है। कुछ अधिकारी चाहते थे कि राजस्व परिषद के पास ही लेखपालों की भर्ती का अधिकार रहे।

पढ़ें- स्नातक पास युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ लघु वनोपज सहकारी संघ में निकली ब..

शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ही भर्ती कराने पर सहमति बनने के बाद प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके बाद एक साल से लटकी भर्ती प्रक्रिया पर अब स्थिति साफ हो गई है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लेकर भर्ती परीक्षा कराएगा। 


लेखक के बारे में