विभिन्न विभागों में खाली पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश, प्रदेश के लोगों को मिलेगा बड़ी संख्या में रोजगार

विभिन्न विभागों में खाली पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश, प्रदेश के लोगों को मिलेगा बड़ी संख्या में रोजगार

विभिन्न विभागों में खाली पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश, प्रदेश के लोगों को मिलेगा बड़ी संख्या में रोजगार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: September 23, 2020 7:54 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरे जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं। शिवराज सिंह ने सुबह CM निवास में ही अधिकारियों के साथ बैठक की है। सीएम ने गृह, राजस्व, जेल, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य के रिक्त पद भरे जाने के लिए निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:सीएम शिवराज ने दी ‘संबल’ योजना हितग्राहियों को सौगात, करीब डेढ़ लाख ​लाभार्थियों को वितरित की राशि

सीएम के निर्देश के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब प्रदेश में विभिन्न विभागों में भर्ती की जा सकेगी। बता दें कि ​देश और प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती रही है, ऐसे में ​उपचुनाव के माहौल में इस प्रकार से रिक्त पद भरे जाने के निर्देश बेरोजगारों को कितना राहत दे पाएंगे ये समय ही तय करेगा।

ये भी पढ़ें:राहुल का आरोप: मोदी सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ रि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com