UPPSC Result 2022: कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए निकली 1 वैकेंसी, मिले 2 हजार 129 आवेदन पर एक भी कैंडिडेट नहीं मिला योग्य
UPPSC Result 2022 : यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है। आपके सरकारी जॉब पाने का सपना साकार हो सकता है।
UPPSC Result 2022
UPPSC Result 2022 : यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है। आपके सरकारी जॉब पाने का सपना साकार हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। आपके सपने पूरे हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रोग्रामर कैटेगरी-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी/प्रबंधक (सिस्टम) के 1 रिक्त पद पर भर्ती के लिए 2021 में विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 25 मई 2022 को आयोजित की गई थी। जिसमें 725 कैंडिडेट शामिल हुए थे। दो रिक्त पदों के लिए कुल 2129 आवेदन हुए थे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट आयोग ने एक अगस्त को जारी किया था।
यह भी पढ़ें : राजधानी के इस इलाके में 5 दिनों तक लागू रहेगी धारा 144, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
लिखित परीक्षा के आधार पर एक वैकेंसी के मुकाबले कुल तीन कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए बुलाए गए थे। 30 अगस्त को इन कैंडिडेट्स का इंटरव्यू हुआ। जिसमें तीन में से दो कैंडिडेट शामिल हुए। हालांकि इन दोनों कैंडिडेट्स के पास अनिवार्य योग्यता यानी कंप्यूटर अप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं थी। जिसके चलते आयोग ने इन दोनों कैंडिडेट्स का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया। इस तरह दो पदों के लिए एक भी कैंडिडेट योग्य नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : ‘आप भारत से होंगे?’ ये पूछकर PCB के Chairman ने छीना भारतीय पत्रकार का फोन, की बदसलूकी
नहीं मिला एक भी योग्य कैंडिडेट
यूपीपीएससी के सचिव अलोक कुमार ने बताया कि प्रोग्रामर कैटेगरी-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी/प्रबंधक (सिस्टम) के एक पद के इंटरव्यू के लिए कोई भी कैंडिडेट योग्य नहीं मिला। जिसके चलते यह पद रिक्त रह गया।

Facebook


