बिजली विभाग 973 पदों पर करेगा भर्ती, आईटीआई पास करें आवेदन

बिजली विभाग 973 पदों पर करेगा भर्ती, आईटीआई पास करें आवेदन

बिजली विभाग 973 पदों पर करेगा भर्ती, आईटीआई पास करें आवेदन
Modified Date: November 28, 2022 / 11:11 pm IST
Published Date: November 12, 2018 10:28 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के 973 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 8232 रुपये प्रति महीना देय होंगे। इसमें इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, स्टेनो आदि पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई किया होना आवश्यक है। साथ ही इन पदों पर 18 साल से 25 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में