नई दिल्लीः कोरोना काल के बाद से देश ही नहीं दुनियाभर में लाइव मीटिंग का दौर चल पड़ा। सरकार से लेकर प्राइवेट संस्थानों ने लाइव एप के जरिए मीटिंग किया है। लेकिन कई मर्तबा ऐसा देखा गया कि इधर मीटिंग चल रहा है और उधर लोग रोमांस करने में व्यस्त हो जाते हैं, ऐसे कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं। हालांकि भारत में ऐसा नहीं देखा गया। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति लाइव चैट कर रहे थे और पत्नी ने उन्हें किस कर लिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो भारत का है।
Read More: 9 हजार से अधिक सब इंस्पेक्टर के पद पर होगी भर्ती, जल्द जारी किया होगा नोटिफिकेशन
वीडियो में एक शख्स लाइव मीटिंग में बेहद संजीदा होकर अर्थव्यवस्था पर चर्चा कर रहा है। वीडियो लाइव चल रहा है। लेकिन इसी बीच उसकी पत्नी वहां आ जाती है और उन्हें किस करने की कोशिश करती है। ये देख आदमी थोड़ा असहज हो जाता है जब ये सब होता है।
सोशल मीडिया पर सागर नाम के शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि जब आपके जीडीपी को गलत समय पर प्रोत्साहन पैकेज मिलता है।
Read More: मेड इन इंडिया ‘कू एप’ से लीक हो रहा यूजर्स का डेटा, निजी जानकारी देने का दावा !
When your GDP gets a stimulus package at the wrong time pic.twitter.com/cokai2r5Fp
— Sagar (@sagarcasm) February 10, 2021