तीन रात पत्नी के साथ तो तीन ​रात गर्लफ्रेंड के साथ बिताएगा यह शख्स, महिलाओं ने युवक को लेकर किया अनोखा एग्रीमेंट

Ads

तीन रात पत्नी के साथ तो तीन ​रात गर्लफ्रेंड के साथ बिताएगा यह शख्स, महिलाओं ने युवक को लेकर किया अनोखा एग्रीमेंट

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 03:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रांची: एग्रीमेंट यानि करारनामा, ये शब्द आप तब सुनते होंगे जब मकान, दुकान या किसी चीज के लिए दो पक्षों के बीच समझौता हो। दोनों के पक्षों के बीच हुए करार को किसी पेपर या स्टांप में लिखना ही एग्रीमेंट कहलाता है। लेकिन हम आज आपको ऐसे एग्रीमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक युवक की गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच हुआ है। इस एग्रीमेंट को लेकर इलाके में चर्चा हो रही है।

Read More: किसान नेता राकेश टिकैत ने ‘भगवान हनुमान’ को आंदोलन में घसीटा, कह दी ये बड़ी बात

दरअसल मामला झारखंड की राजधानी रांची का है, जहां एक शख्स की प्रेमिका और पत्‍नी ने अनोखा अनुबंध किया है। बताया गया कि दोनों महिलाओं ने मिलकर ही इस शख्स का बंटवारा कर लिया है। बकायदा एग्रीमेंट पर दस्तख्त किए गए हैं, जिसके मुताबिक ये आदमी हर सप्ताह 3-3 दिन दोनों के साथ रहेगा।

Read More: नवा रायपुर में स्थापित होगा राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल, सीएम भूपेश बघेल ने किया 10 एकड़ जमीन देने का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार एक विवाहित शख्स ने खुद को कुंवारा बताकर अपनी प्रेमिका से शादी कर ली, जबकि उसका पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। जब मामले का खुलासा हुआ तो दोनों महिलाएं आपस में लड़ पड़ी। मामला थाने से लेकर कचहरी तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद दोनों महिलाओं ने बीच का रस्ता निकाल लिया और एग्रीमेंट कर ली।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई

एग्रीमेंट के मुताबित युवक तीन दिनों तक गर्लफ्रेंड के साथ रहेगा और तीन दिन अपनी पत्नी के साथ रहेगा। बाकि बचे एक दिन वह अपनी मर्जी से जी सकेगा। यानि एक दिन वह जिसके साथ चाहे रह सकेगा।

Read More: संत गहिरा गुरू के तपस्थली श्रीकोट पहुंचे सीएम बघेल, उनके जीवन से जुड़े चार प्रमुख केन्द्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख की घोषणा