कमजोर मानसून की होने वाली है दमदार वापसी, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें पूर्वानुमान..

Ads

  •  
  • Publish Date - August 16, 2023 / 04:26 PM IST,
    Updated On - August 16, 2023 / 04:26 PM IST

17 August Weather Report

नई दिल्ली : मध्य भारत इन दिनों कमजोर मानसून की चपेट में है। शुरूआती बारिश के बाद यहाँ तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। (17 August Weather Report) खासकर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में। वही इसके उलट भारत के उत्तरी राज्यों में मानसून का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से लोग हलाकान है। पिछले दिनों बारिश की वजह से पचास से ज्यादा लोगों की मौते भी हुई थी। लेकिन इन सबके बीच मौसम विभाग की तरफ से राहत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर और मध्य भारत में गुरूवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश हो सकती है।

world cup 2023 online ticket : इस दिन से मिलेंगे वर्ल्ड कप मैच के टिकट, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई, यहां देखें पूरी प्रक्रिया 

स्कायमेट वेदर के अनुसार, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावनाएं हैं। (17 August Weather Report) इधर, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप

एजेंसी के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और राजधानी दिल्ली के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावनाएं हैं। एजेंसी ने बताया है कि 17-18 अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके बाद यह प्रणाली पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी। ऐसे में 17 से 21 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से जुड़ी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें