Reported By: Sakshi Tripathi
,Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Photo Credit: AI
भोपाल: Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तो वहीं कई हिस्सों में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। जिससे बारिश का दौर शुरू हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां प्री मानसून (Pre Monsoon Rain) से कई जिलों में बारिश हुई है, जिससे शहर भीग गया है।
Madhya Pradesh Weather Update मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। (MP Rain Alert) विभाग के अनुसार, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले का अलर्ट है। (Madhya Pradesh Rain Alert) वहीं बीते दिन बुधवार को भोपाल, इंदौर, रायसेन समेत कई जिलों में बारिश हुई है। बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
बता दें कि बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन कुछ शहरों में गर्मी का असर भी बना रहा। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खरगोन में 41.8, राजगढ़ में 40.6, खंडवा और मलाजखंड में 40.5, सागर और खजुराहो में 40.3 तथा नरसिंहपुर में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बड़े शहरों में भोपाल का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, इंदौर का 38.5 डिग्री, ग्वालियर का 38.9 डिग्री, उज्जैन का 39.5 डिग्री और जबलपुर का 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।