Reported By: Sakshi Tripathi
,Aaj Ka Mausam | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Aaj Ka Mausam अप्रैल का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Mp mein aaj ka Mausam दरअसल, मध्यप्रदेश में नया मौसम सिस्टम एक्टिव हो चुका है। जिसकी वजह से यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां 9 अप्रैल तक तेज आंधी-बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। साथ ही कई जिलों में 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। इसके अलावा 8-9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में बारिश का आसार है।
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।