CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन इलाकों में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अप्रैल में ही आसमान से बरस रही आग, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Ads

CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 05:00 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 05:00 PM IST

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • राजधानी रायपुर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।
  • तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 5 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा।

CG Weather Update Today: रायपुर: राजधानी रायपुर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। चिलचिलाती धूप और लू के बीच सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों और कामकाजी लोगों को हो रही है। हालात यह हैं कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पहले जहां प्याऊ घर (पानी की व्यवस्था) आमतौर पर देखने को मिलते थे, (CG Weather Update Today) अब वे लगभग नदारद हो चुके हैं।

पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान

नगर निगम पहले गर्मी के मौसम में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था करते थे, जिससे राहगीरों को राहत मिलती थी। (CG Weather Update Today)  लेकिन अब ऐसी व्यवस्थाएं धीरे-धीरे खत्म हो गई हैं। वहीं, शहर में सालों पहले लगाए गए वाटर एटीएम भी अब बदहाल स्थिति में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 5 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा और तेज गर्मी से स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

कई जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

CG Weather Update Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, बालोद, बलौदाबजार समेत कई अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को भीषण गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। (CG Weather Update Today) ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को बिना किसी कार्य के घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

इन्हे भी पढ़ें:-