Hero Flex Fuel Bike: अब पेट्रोल की टेंशन खत्म? Hero MotoCorp ला रहा है पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक, जानिए कब होगा लॉन्च
Hero Flex Fuel Bike: हीरो मोटोकॉर्प 3 जून को भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इस खास इवेंड में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे। यह लॉन्च ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
(Hero Flex Fuel Bike/ Image Credit:Hero)
- Hero MotoCorp की पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक
- लॉन्च लॉन्च डेट: 3 जून 2026
- नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी होंगे शामिल
नई दिल्ली: Hero Flex Fuel Bike: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी Hero MotoCorp 3 जून को अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। यह लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि इसमें भारत के वैकल्पिक ईंधन तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। इस खास इवेंट में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी शामिल होंगे।
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक क्या है?
फ्लेक्स-फ्यूल वाहन ऐसे इंजन पर आधारित होते हैं जो पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर भी चल सकते हैं। इनमें E85 जैसे फ्यूल का उपयोग संभव होता है, जिसमें लगभग 85% तक एथेनॉल होता है। सरकार का लक्ष्य भविष्य में ऐसे वाहनों को बढ़ावा देकर E100 ईंधन के उपयोग को भी संभव बनाना है। जिससे प्रदूषण कम हो सके।
Hero की पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक
Hero MotoCorp ने अभी तक अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार यह मॉडल कंपनी की लोकप्रिय कम्यूटर बाइक्स Splendor या HF Deluxe पर आधारित हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने ऑटो एक्सपो में HF Deluxe आधारित फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप भी पेश किया था।
भारत में मौजूदा स्थिति और प्रतिस्पर्धा
भारत में फिलहाल Suzuki Motorcycle India की Gixxer SF 250 फ्लेक्स-फ्यूल बाइक बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा Honda ने भी CB300F फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल लॉन्च किया था जिसे बाद में बंद कर दिया गया। चार पहिया वाहनों में Maruti Suzuki भी जल्द ही फ्लेक्स-फ्यूल वाहन लॉन्च करने की तैयारी में है। जो पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo T5 Launched: लंबी बैटरी लाइफ और सुपरफास्ट चार्जिंग… Vivo ने लॉन्च किया 7,200mAh बैटरी वाला ये नया सुपर स्मार्टफोन
- Raja Shivaji Box Office Collection Day 28: 28वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सीना तानकर खड़ी है फिल्म ‘राजा शिवाजी’, कमाई के मामले में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, आप भी जानें यहां
- MLA Dipesh Sahu Marriage: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बैलगाड़ी से निकलेगी छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक की बारात, मंत्री ही नहीं सीएम साय भी होंगे शामिल

Facebook


