Asha Bhosle Last Song Release Date: आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गीत इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने जारी की डेट, 2023 में किया था रिकॉर्ड

Ads

Asha Bhosle Last Song Release Date: दिंवगत आशा भोसले काआखिरी फिल्मी गीत उनकी जयंती के अवसर पर फिल्म ‘ओम का हरी’ के तहत रिलीज किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 04:46 PM IST

Asha Bhosle Last Song Release Date/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • आशा भोसले का रिकॉर्ड किया गया आखिरी गाना उनकी जयंती के अवसर पर रिलीज होगा।
  • आशा भोसले का आखिरी गाना आठ सितंबर को फिल्म ‘ओम का हरी’ के तहत रिलीज किया जाएगा।
  • “ऐ मेरी ज़िंदगी, तू छुपी है कहां” शीर्षक वाला यह गीत 2023 के अंत में रिकॉर्ड किया था।

Asha Bhosle Last Song Release Date: मुंबई: दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रिकॉर्ड किया गया आखिरी फिल्मी गीत आठ सितंबर को उनकी जयंती के अवसर पर फिल्म ‘ओम का हरी’ के तहत रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने गुरूवार को इसकी घोषणा की। “ऐ मेरी ज़िंदगी, तू छुपी है कहां” शीर्षक वाला यह गीत 2023 के अंत में रिकॉर्ड किया था और उस समय भोंसले 90 की उम्र पार कर चुकी थीं।

इस फिल्म में शामिल होगा गाना

यह गीत फिल्मकार हरीश व्यास की पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित फिल्म में शामिल होगा, जिसमें अंशुमान झा, रघुबीर यादव, सोनी राजदान और आयशा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। व्यास ने एक बयान में कहा, “उनके जन्मदिन पर इस गीत को रिलीज करने का उद्देश्य आशा जी की सदाबहार आवाज़, उनकी विराट विरासत और उन पीढ़ियों के श्रोताओं को सम्मान देने का प्रयास है, जिनके जीवन को उनके संगीत ने छुआ है।” (Asha Bhosle Last Song Release Date) फिल्म में अभिनय करने वाले और इसकी कहानी से भी जुड़े अंशुमान झा के लिए आशा भोसले की आवाज़ इस कथानक में एक बेहद निजी आयाम जोड़ती है।

12 अप्रैल 2026 को हुआ था आशा भोसले का निधन

Asha Bhosle Last Song Release Date: बता दें कि, मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें शनिवार को सीने में संक्रमण और सांस की समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया था। उनके बेटे आनंद भोसले ने खबर की पुष्टि की थी। उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर मौजूद मीडिया से कहा, “मेरी माताजी श्रीमती आशा भोसले इनका आज निधन हो चुका है। वो जहां रहती थीं, कासा ग्रैंड लोअर परेल 11am, वहां उनके आखिरी दर्शन होंगे, वहां आए और कल दोपहर को 4 बजे शिवाजी पार्क उनका आखिरी संस्कार होगा।” इससे पहले आशा भोसले की बहन लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार भी दादर के मशहूर शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-