Chhattisgarh Petrol Crisis: छत्तीसगढ़वासियों के लिए जरुरी खबर, गाड़ियों की टैंक करा लें फूल, नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप!

Ads

Chhattisgarh Petrol Crisis: छत्तीसगढ़वासियों के लिए जरुरी खबर, गाड़ियों की टैंक करा लें फूल, नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप!

Chhattisgarh Petrol Crisis/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह के बाद बस्तर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं
  • शहर के पांच पेट्रोल पंप बंद बताए जा रहे हैं, बाकी पंप सीमित मात्रा में ईंधन दे रहे हैं
  • तेल टैंकरों की देरी से सप्लाई और अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट बढ़ी

Chhattisgarh Petrol Crisis: ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच ईंधन की किल्लत का दौरा जारी है। जिसका असर अब भारत जैसे कई बड़े देशों में देखने को मिल रही है। इसी बीच बीच छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पेट्रोल पंप में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

अधिकांश पेट्रोल पंपों में लंबी कतारे

दरअसल, देश में पेट्रोल और डीजल के संकट की अफवाह को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है। बस्तर जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, कहीं डीजल नहीं है तो कहीं पेट्रोल। लोग लंबी कतारे लगाकर पेट्रोल पंप में अपनी टंकियां फुल करने की जद्दोजहत कर रहे हैं। वजह अफवाह की आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल का संकट भारी पड़ सकता है, शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में लंबी कतारे लगी हुई है और लोग पेट्रोल डीजल जमा करने को लेकर जल्दबाजी कर रहे हैं।

शहर में संकट का माहौल

शहर के पांच पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया गया है। वहीं बचे पेट्रोल पंप भी सीमित मात्रा में डीजल गाड़ियों को दे रहे हैं। शहर में संकट का माहौल बना हुआ है जिससे सामान्य दिनों से अधिक डीजल पेट्रोल की बिक्री हो रही है। तेल टैंकर भी पेट्रोल पंपों तक एक या दो दिन के अंतर में पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में आशंका और बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट की खबर क्यों फैल रही है?

ईरान और अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच ईंधन संकट की अफवाहों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है।

बस्तर में क्या स्थिति है?

बस्तर क्षेत्र में कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं और कुछ पंप बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

क्या वास्तव में पेट्रोल-डीजल खत्म हो रहा है?

फिलहाल संकट की मुख्य वजह अफवाह और अचानक बढ़ी मांग बताई जा रही है। आधिकारिक तौर पर बड़े संकट की पुष्टि नहीं हुई है।

पेट्रोल पंप सीमित मात्रा में ईंधन क्यों दे रहे हैं?

तेल टैंकरों की सप्लाई में देरी और तेजी से बढ़ती बिक्री के कारण पंप सीमित मात्रा में ईंधन दे रहे हैं।

लोगों में घबराहट क्यों बढ़ रही है?

सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में ईंधन संकट की खबरों के चलते लोग पहले से ज्यादा पेट्रोल-डीजल जमा करने लगे हैं।