भगवान बुद्ध का जीवन प्रेरणादायी है: सम्राट चौधरी

Ads

भगवान बुद्ध का जीवन प्रेरणादायी है: सम्राट चौधरी

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 02:48 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 02:48 PM IST

पटना, एक मई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन प्रेरणादायी है और उनके ‘अष्टांग मार्ग’ का अनुसरण कर संतुलित, सार्थक एवं समरस जीवन जिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रार्थना की।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भगवान बुद्ध का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके अष्टांग मार्ग का अनुसरण कर हम संतुलित, सार्थक और समरस जीवन की ओर आगे बढ़ सकते हैं।”

उन्होंने लोगों से भगवान बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करने तथा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

भाषा कैलाश

मनीषा संतोष

संतोष