Nishant Kumar Rajya Sabha: बिहार से राज्य सभा के लिए चौंकाने वाला नाम आया सामने.. सियासत में होगी पहली एंट्री, जल्द होगा ऐलान..

Nishant Kumar Rajya Sabha Bihar: जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा, निशांत कुमार का राजनीति में आना तय, पार्टी जल्द घोषणा करेगी।

Nishant Kumar Rajya Sabha: बिहार से राज्य सभा के लिए चौंकाने वाला नाम आया सामने.. सियासत में होगी पहली एंट्री, जल्द होगा ऐलान..

Nishant Kumar Rajya Sabha Bihar || Image- ANI News File

Modified Date: March 3, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: March 3, 2026 1:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • निशांत कुमार का राजनीति में प्रवेश तय
  • जदयू जल्द करेगी औपचारिक घोषणा
  • राज्यसभा के लिए हो सकता है नामांकन

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में आना तय हो चुका है और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। (Nishant Kumar Rajya Sabha) मंत्री ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में ‘बड़ी जिम्मेदारी’ दी जाएगी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “अब यह स्पष्ट है और अंतिम रूप दे दिया गया है कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे। पार्टी एक-दो दिन में इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। पार्टी कार्यकर्ता कई वर्षों से निशांत के राजनीति में आने की मांग कर रहे थे। अब होली से पहले इस फैसले के कारण कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।” मंत्री ने कहा, “उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा।” जब उनसे पूछा गया कि क्या निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है तो कुमार ने कहा, “कुछ भी हो सकता है।” एक दशक से अधिक समय से राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री रहे श्रवण कुमार मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं।

देखें बिहार का सियासी समीकरण

बता दें कि, बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान शुरू हो चुका है और राजनीतिक गद्दी पक्की हो गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), जिसके पास कुल 202 विधायक हैं, चार सीटें अपने दम पर जीत सकता है। (Nishant Kumar Rajya Sabha) हालांकि, विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चुनाव लड़ने के फैसले से सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए सभी पांच सीटें जीतने की उम्मीदों पर खतरा मंडरा रहा है। पांचवीं सीट हासिल करने के लिए एनडीए को विपक्षी खेमे के तीन विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

9 अप्रैल को अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पांच सांसदों में से तीन एनडीए से हैं। इनमें जनता दल (यूनाइटेड) के हरिवंश नारायण सिंह और राम नाथ ठाकुर, और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के उपेंद्र कुशवाहा और दो आरजेडी से प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है।

इन्हें भी पढ़ें:- 

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown