Ambikapur: तालाब में इस अवस्था में मिला नाबालिग बच्चें का शव, 1 दिन पहले से था लापता

Ads

Surguja: तालाब में इस अवस्था में मिला नाबालिग बच्चें का शव, 1 दिन पहले से था लापता Death of missing child since 1 day in Ambikapur

  •  
  • Publish Date - July 3, 2023 / 02:38 PM IST,
    Updated On - July 3, 2023 / 09:40 PM IST

Death of missing child since 1 day in Ambikapur

अंबिकापुर: Death of missing child since 1 day in Ambikapur सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम चलता में 1 दिन से लापता एक 11 वर्षीय बालक की तालाब में नग्न अवस्था में शव मिलने से मृतक के परिजन सदमे में आ गए है।

बता दें कि 11 वर्षीय बालक फरहान खान उर्फ राजा अपने घर से अचानक लापता हो गया था,वहीं उसके परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसके लापता होने की सूचना उसके परिजनों द्वारा सीतापुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई।

Read More: Gwalior: अवैध निर्माण को लेकर सांसद ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को लिखा पत्र, तो हो गया हमला

Death of missing child since 1 day in Ambikapur पुलिस ने मामलें में आईपीसी की धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध करते हुए पुलिस की अतिरिक्त बल के साथ 11 वर्षीय बालक फरहान खान की तलाश शुरू कर दी थी,वहीं बालक फरहान की तलाश के दौरान पुलिस को लापता बच्चे के घर से कुछ दूर स्थित तालाब में 11 वर्षीय बालक फरहान खान उर्फ राजा की नग्न अवस्था में तालाब में लाश बरामद हुई थी।

पुलिस ने घटनास्थल से बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर अलग~अलग एंगल से जांच शुरू कर दी है, क्योंकि बालक का शव तालाब में नग्न अवस्था में बरामद हुआ है जिससे मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है।

Read More: Khandwa: खंडवा में गुरुपूर्णिमा की धूम,लाखो की संख्या में पहुंचे दादाजी भक्त, शहरभर में भंडारे

मामले की जानकारी देते हुए सीतापुर एसडीओपी डॉक्टर ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि यह हत्या है या फिर बालक स्वयं से नहाने के दौरान पानी में डूबा जिसका खुलासा बाद में किया जाएगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक