फिर सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, मछुआरों को रिहा कर विदेश मंत्री ने भारत पर लगाया गंभीर अरोप

Ads

फिर सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, मछुआरों को रिहा कर विदेश मंत्री ने भारत पर लगाया गंभीर अरोप

  •  
  • Publish Date - April 7, 2019 / 05:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नई दिल्ली: एक बार फिर पाकिस्तान की दोहरा चेहरा सामने आया है। जहां एक ओर रविवार को पाकिस्तान ने रविवार को सदभावना के तहत रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया वहीं, दुसरी ओर शाम होते—होते विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का ए​क बयान सामने आया है। शाह महमूद ने कहा है कि खुफिया सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच एक और हमले की तैयारी कर रहा है। बता दें दोनों देशों के बीच पुलवामा हमले के बाद से तनाव बढ़ गया है।

Read More: दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुए मतदान केंद्र, बस अब वोटिंग तारीख का इंतजार

उन्होंने आरोप लागते हुए कहा है कि भारत एक बार फिर पकिस्तान पर हमला कर सकता है। इस हमले का मकसद पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कार्रवाई को सही ठहराना और इस्लामाबाद के खिलाफ राजनयिक दबाव बढ़ाना होगा। उन्होने यह भी कहा की भारत हमले की तैयारी कर रहा है।

Read More: Watch Video: कांग्रेस प्रत्याशी की पहली ही बैठक में आपस में​ भिड़े कार्यकर्ता, एक-दूसरे को जूते से पीटा

विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को पहले ही जानकारी दे दी है और इस्लामाबाद की आशंकाओं से उन्हें अवगत करा दिया गया है। हम चाहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर गौर करे और यह रास्ता अपनाने के लिए उन्हें (भारत) फटकार लगाए।” हालांकि विपक्ष ने कुरैशी की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भारत से युद्ध के खतरे का इस्तेमाल कर रही है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/RT7YputKKms” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>