J.P Nadda Press Conference live : छात्र आंदोलन पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान! राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘छात्रों के नाम पर राजनीति बंद करें’
छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार छात्रों के हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष को आंदोलन की बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
J.P Nadda Press Conference live / Image Source : screengrab
- छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा बयान।
- राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का तीखा हमला।
- सरकार ने बातचीत और समाधान का भरोसा जताया।
नई दिल्ली: J.P Nadda Press Conference live छात्र आंदोलन और जारी विरोध के बीच नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस विषय पर गंभीर और गहन चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, इसलिए विपक्ष को राजनीति करने के बजाय चर्चा का समय तय करना चाहिए।
” राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं राहुल गांधी”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जे.पी. नड्डा ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। Jantar Mantar Protest उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का मकसद छात्रों का हित सोचना नहीं है, बल्कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं।
छात्रों से जुड़े हर पहलू पर बातचीत और चर्चा के लिए तैयार
J.P Nadda On Jantar Mantar Protest नड्डा ने दोहराया कि सरकार छात्रों से जुड़े हर पहलू पर बातचीत और चर्चा के लिए तैयार है। इसके साथ ही, अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें आज ही यह पत्र मिला है और सरकार जल्द ही इसका उचित जवाब देगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?
- Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार
- CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने

Facebook


