MP Municipal Election Results
उज्जैन : MP Municipal Election Results : करीब 11 दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों का फैसला आज हो ही गया। सुबह से ही प्रत्याशियों की जीत और हार की खबरे आ रही है। इसी बीच उज्जैन नगर निगम में भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार को 736 वोट से हराकर जीत हासिल की है। बता दें कि, उज्जैन नगर निगम के 54 वार्डों में से भाजपा ने 37 वार्डों पर जीत मिली है, तो वहीं कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली हैं।