आगर मालवा । जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में रविवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी दर्शन करने के लिए पहुंचे पंकज मोदी ने करीब 1 घण्टे से अधिक समय तक मंदिर में विशेष हवन पूजन किया।
ये भी पढ़ें- नवरात्र पर महामाया मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, मनोकामना ज्योति कलश की …
पंकज मोदी पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं, लेकिन इस बार ठीक चुनाव से पहले नवरात्रि में पंकज मोदी ने इस प्रसिद्ध तांत्रिक स्थली बगुलामुखी मंदिर आकर विशेष हवन-पूजन करवाया जिसे आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव में दिखी धूम, सीएम भूपेश बघेल ने सिंधी …
पंकज मोदी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश की जनता नरेंद्र भाई को चाहती है जैसा देश चाहता है वैसा ही नतीजा आएगा। पंकज मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल में देश के लिए जो काम पीएम मोदी ने किया है,उसे जनता जानती भी है और समझती भी है। उन्होंने कहा कि हम 70 सालों से देखते आ रहे हैं कि जनता को सिर्फ खोखला आश्वासन दिया जाता था, पिछले 5 सालों में भारत की जनता ने देखा है आश्वासन नहीं हकीकत में परिणाम देखने को मिला है।