LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: राहुल और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा.. हिरासत के बाद ले गई थी छत्रसाल स्टेडियम

Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: NEET-UG 2026 विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने रिहा किया।

Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: राहुल और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा.. हिरासत के बाद ले गई थी छत्रसाल स्टेडियम

Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: July 21, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: July 21, 2026 9:00 am IST

Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास के पास NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम से रिहा किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी हिरासत से छोड़ दिया गया है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में लिया था हिरासत में

Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। कांग्रेस नेताओं ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।


Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी नेताओं ने NEET पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए राहुल गांधी से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।

सरकार और राहुल गांधी के दावों में अंतर

Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: डॉ. जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी ने शुरुआत में कहा था कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हो जाए तो वे धरना समाप्त कर देंगे। मंत्री के अनुसार, सरकार की ओर से यह आश्वासन दिए जाने के बाद राहुल गांधी ने एक नई मांग रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर दी। जितेंद्र सिंह का दावा है कि जब उन्हें उनकी पहली मांग की याद दिलाई गई तो राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी मांगें बदल गई हैं।


नई दिल्ली: पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हटाया है। पुलिस दोनों को धरना स्थल से लेकर गई है. कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि धरना स्थल से पुलिस भेजकर जबरन नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसदों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस सांसदों के साथ बर्बरता कर रही है।

भोपाल: Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का आज दूसरा दिन है। वहीं जोरदार हंगामे के बीच आज आखिरकार नागरिक संहिता विधेयक (UCC) 2026 पारित हो गया है। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामा और नारेबाजी हुई।

 

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि वांगचुक को अब मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जाए। कोर्ट ने मेदांता को निर्देश दिया है कि वह डॉक्टरों का एक पैनल बनाए जो उनका इलाज करेगा। उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट इस पैनल को सौंपी जाएंगी।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक में प्रदेश में दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को हरी झंडी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। योजना के तहत वर्ष 2025-26 में पास आउट ग्रेजुएशन छात्राओं में टॉप 5 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्यवाही का भी हंगामेदार आगाज हुआ है। लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण शुरू होने के बाद दो मिनट के भीतर ही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।