Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026
Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Chhattisgarh Assembly budget session 2026) का आज 8वां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने का आसार है। बताया जा रहा है कि सदन में आज जंबूरी विवाद, आत्मानंद स्कूलों का मुद्दा गूंजेगा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल इस मुद्दे को उठाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी स्कूलों की दुर्दशा को लेकर सवाल लगाया है। इन सवालों का जवाब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सदन में देंगे। इसके अलावा विभागों से जुड़े सवालों का जवाब मंत्री लखन लाल और डिप्टी सीएम अरुण साव देंगे।
CG Budget Session 2026 जिसके बाद ध्यानाकर्षण के दौरान आज सदन में आयुष्मान से इलाज नहीं होने का मुद्दा उठेगा। कांग्रेस विधायक कविता लहरे आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं मिलने का मुद्दा सदन में उठाएंगी। वहीं अनुज शर्मा धरसींवा क्षेत्र में उद्योगों के रासायनिक अपशिष्ट से पानी प्रदूषित होने के मामले को ध्यानाकर्षण के जरिए उठाएंगे। इसके अलावा मंत्री ओपी चौधरी और रामविचार नेताम के विभागों पर भी चर्चा होगी। साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विचार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को धान खरीदी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल ने ‘मुसवा’ के नाम पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि 2024-25 सीजन में किसानों से खरीदे गए बड़ी मात्रा में धान को चूहों ने खा लिया, कुछ धान भ्रष्ट अधिकारियों ने बेच दिया या रखरखाव के कारण खराब हो गया।